रायपुर

पुलिस को खुली चुनौती जो बनता है कर लें
02-Sep-2024 4:57 PM
पुलिस को खुली चुनौती जो बनता है कर लें

रेव पार्टी की खबर पर सेरीखेड़ी स्थित महल में विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर। 
सेरीखेड़ी स्थित एक चर्चित वेडिंग डेस्टिनेशन में रेव पार्टी होने की खबर पर रात जमकर बवाल मचा।  शहर के आउटर स्थित इस महल में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे थे।यह टेक्नो पार्टी के नाम से हो रही है। लाल नीले डिजिटल रेडियम लाइट की रौशनी में वाइन,डाइन और स्मोकिंग के साथ डीजे फ्लोर पर डांस पार्टी चल रही थी।

इसकी खबर लगते ही एक संगठन के कार्यकर्ता विरोध करने बड़ी संख्या में  वहां पहुंचे हुए हैं। इस दौरान पुलिस भी पहुंची। और विरोध करने वाले युवाओं पर  कार्रवाई करने की  मंशा लिए पहुंचे एक दर्जन  सिपाहियों को खुलेआम माइक पर खामियाजा भुगतने की खुली  चेतावनी दी गई । माइक पर एनाउंस करते रहे कि साहस है तो गिरफ्तार करके देख लें। यहां अब हनुमान चालीसा बजेगा। सुनते बने तो सुनिए,नहीं तो जो  करते बने करिए। यह भी कहा कि किसी भी साथी के साथ जबरदस्ती या दबाव बनाया गया तो माहौल खराब होगा।  प्रशासन के आदेश को धता बताकर शहर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके पूर्व भी ऐसे कुछ आयोजन हो चुके थे।
 


अन्य पोस्ट