रायपुर

अनवर ढेबर का स्वास्थ्य परीक्षण एम्स के डॉक्टर करेंगे
02-Sep-2024 4:55 PM
अनवर ढेबर  का स्वास्थ्य  परीक्षण एम्स के  डॉक्टर करेंगे

रायपुर, 2 सितंबर।  शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी-ईओडब्लू के जाँच का सामना कर रहे अनवर ढेबर के स्वास्थ्य की जाँच के लिए एम्स के डॉक्टरों की टीम से रिपोर्ट तलब किया है। राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया है। ईडी ने शराब घोटाला मामले में गिरफ़्तार नहीं किया था। हाईकोर्ट से मिली ज़मानत को चुनौती देने राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका याने एसएलपी दायर की। राज्य सरकार ने जस्टिस अभय एस ओका के समक्ष अनवर ढेबर को स्वास्थ्य आधार पर मिली ज़मानत का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 6 याने जस्टिस अभय ओका ने सरकार की ओर से पेश तर्को को सुनने के बाद निर्देश दिए-ज्ज्एम्स के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित हो, यह बोर्ड 10 दिनों के भीतर अनवर ढेबर के स्वास्थ्य की जाँच करेगा। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट देखेगा।
 


अन्य पोस्ट