रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर। शहर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके में एक नाबालिग ने अपने साथी के साथ मिलकर आशु यादव नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मठपुरैना क्षेत्र में रविवार रात एक नाबालिग एक महिला के साथ किसी बात पर विवाद में गाली गलौज कर रहा था। यह देख महिला का पति और बेटा वहां पहुंच बीच बचाव विरोध करने पहुंचे। तभी नाबालिग और साथी ने चाकू से हमला किया जिसमें महिला के बेटे आशु यादव पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद नाबालिग और साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।