रायपुर

6 से 15 वर्ष के बच्चों ने किया वृक्षारोपण
01-Sep-2024 4:54 PM
6 से 15 वर्ष के बच्चों ने किया वृक्षारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर।
ला विस्टा निवासी समाज सेवी कीर्ति व्यास ने 5 वर्ष पूर्व एक संकल्प लिया था, की हर वर्ष कम से कम 30 पौधे लगाने का प्रयास करेंगे, उसी तारतम्य में  धरमपुरा स्थित अपने फ़ार्म हाउस में 15 दिनों के अंदर लगभग सौ फल के पौधे लगा चुके है।आज रविवार को एवो काडो, बेर, चीकू, सीताफल और अंजीर के दस दस पौधे लगाये, आज ख़ास बात यह थी की परिवार के ही सात साल से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों से वृक्षारोपण किया गया।

कीर्ति व्यास ने बताया कि पूर्व में आम, जामुन, सीताफल, नींबू, मुसंबी और अनार के पौधों ने तो फल देना प्रारंभ भी कर दिया है, आज उन्हीं फल देने वाले पौधों को देखकर नन्हे बच्चों को भी वृक्षारोपण करने की इच्छा हो गई,  आने वाले दिनों में, जब यही बच्चे बड़े होंगे तो उन्हें फल खाने में दुगुना आनंद मिलेगा।

कीर्ति व्यास ने एक आवाहन किया है की  प्रकृति से जो छेड़ छाड़ पूर्व में हो गई है, पर्यावरण को जितना नुक़सान होना था वो हो गया है, अब समय है प्रकृति को लौटाने का और पर्यावरण को बचाने का, हम सभी देख रहे है ग्लोबल वार्मिंग के नतीजे कितने गंभीर हो रहे है। दुनिया में हर जगह तबाही तबाही दिख रही है।अभी भी वक्त है हर इंसान को अपनी जीवन शैली में सुधार लाना चाहिये।
 


अन्य पोस्ट