रायपुर
पर्यावरण का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है- डॉ. चंद्राकर
01-Sep-2024 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 सितंबर। दक्षिणा मूर्ति विद्यापीठ चंगोराभाठा रायपुर में बालक बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूक किया। डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, मोना दुबे, पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रीन आर्मी सीमा के अंदर लगातार पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर धरती मां की सेवा कर रही है। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं छात्रों को समर्पित है। इस समय पूरे विश्व में सबसे अधिक युवा भारत में है, हम अपनी युवा शक्ति का उपयोग जहां भी करेंगे वह कार्य शीघ्रता से और अच्छी तरह पूरा होगा बस उन्हें थोड़ी सी ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की जरूरत है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे