रायपुर
लोधेशवरधाम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन 24 नवम्बर को
01-Sep-2024 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 सितंबर। लोधेशवरधाम में लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा रायपुर छत्तीसगढ के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह, युवक युवती परिचय सम्मेलन, वार्षिक सम्मेलन एवम स्मारिका विमोचन समारोह आयोजित किया गया है। यह सभी कार्यक्रम रविवार दिनांक 24 नवंबर, 2024 को अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध राष्ट्रीय महासभा नई दिल्ली भारत के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारीगण अधिक संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर अंचल के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, विदर्भ, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलगांना, गोवा एवं हरियाणा आदि राज्यों से पदाधिकारीगण अधिक संख्या में शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे