रायपुर

मोबाइल में देशी कट्टे की फोटो देख पुलिस ने घर से जब्त किया, गिरफ्तार
31-Aug-2024 4:55 PM
मोबाइल में देशी कट्टे की फोटो देख पुलिस ने घर से जब्त किया, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  31 अगस्त।
पुलिस ने मोबाइल में फोटो देख घर से देशी कट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
तिल्दा पुलिस कल रात अड्डेबाज चेकिंग के दौरान एक  व्यक्ति को चेक किया। पूछताछ में उसने अपना नाम शंकर धृतलहरे (24) वार्ड 1सांकरा बताया। उसकी तलीशी में मोबाईल में कट्टा जैसे हथियार के साथ फोटो मिली। इसके बारे में सख्ती से पूछताछ में उसने घर में रखा होना बताया। और घर जाकर उसे जप्त किया गया है। कट्टा के बारे में आरोपी ने बताया की यह कटा उसके पिता ने खरीद कर लाया  था।जिनकी मृत्यु सन 2021 में हो चुकी।
आरोपी उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वह इससे पहले धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट, के मामले में जेल जा चुका है।
 


अन्य पोस्ट