रायपुर

तेलीबांधा चौपाटी अब अंडर ब्रिज के नीचे
31-Aug-2024 4:55 PM
तेलीबांधा चौपाटी अब अंडर ब्रिज के नीचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त।
तेलीबांधा श्याम नगर स्थित गुरुनानक द्वार के  पास संचालित अव्यवस्थित रूप से चौपाटी  आम नागरिकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था ।तथा आवगमन भी आये दिन बाधित हो रहा था। विधायक पुरंदर मिश्रा  ने आज सुबह निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जोन क्रमांक 9 एवं 10 के कमिश्नर की उपस्थिति में चौपाटी को  अब तेलीबांधा एक्सप्रेस वे के नीचे व्यवस्थित कराया।  आगामी दिनों में सभी चैपाटी संचालकों के लिए चबूतरा निर्माण करवाने का भी आश्वासन दिया। 

निगम के अधिकारियों को मजदूरों के बैठने के स्थान पर छाया, जल एवं शौचालय इत्यादि व्यवस्था उपलब्ध कराने त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिये। लंबे समय से व्यवस्थापन की मार झेल रहे मजदूरों ने अपनी स्थायी समस्या का निराकरण पाकर विधायक के प्रति हर्ष व्यक्त किया। 

इसके साथ वार्डवासियों की मांग पर  श्मशान घाट का भी निरीक्षण किया तथा इसका सौन्दर्यकरण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने आश्वस्त किया।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनधि संतोष साहू, मण्डल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, हरीश ठाकुर, प्रदीप वर्मा, युवा मोर्चा जितेंद्र साहू, गोकुल थानापति, पप्पू ठाकुर, नानू यादव, भगत सिंह सहित कर्मचारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट