रायपुर

3 से भाजपा का सदस्यता अभियान, सीएम साय पहले सदस्य होंगे
31-Aug-2024 4:54 PM
3 से भाजपा का सदस्यता अभियान, सीएम साय पहले सदस्य होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त।
भाजपा का  देशव्यापी  सदस्यता अभियान 2 सितंबर को पीएम  नरेंद्र मोदी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर करेंगे। इसके अगले दिन 3 सितंबर को राजधानी के  दीनदयाल ऑडिटोरियम में प्रदेश में यह  अभियान शुरू होगा। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पिछ?ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।  पिछ?ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा। इस दौरान  सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।  सदस्यता शुभारंभ के पश्चात भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। 4 सितंबर  से जिला सदस्यता अभियान में सभी मोर्चा के उस जिले में रहने वाले सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, एक साथ पूरे 35 जिलों से सदस्यता अभियान की शुरुआत एक साथ करेंगे।

प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य अगर हम बनाएंगे। प्रदेश में 23,681 बूथ हैं, तो प्रत्येक बूथ पर सदस्यता का लक्ष्य हासिल करके  प्रदेश में लगभग 48 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए शक्ति केंद्र में एक सदस्यता सहायक  प्रत्येक बूथ में  बूथ का प्रभारी बनाने की योजना बनी है। 6 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक और 1 अक्टूबर से  15 अक्टूबर तक  सदस्यता का अभियान चलेगा। 

प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने  इस बार देशभर में 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ में हम इस बार उससे ज्यादा सदस्य बनाने वाले हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र में 200 सदस्यता का लक्ष्य लिया गया है। इसमें हमको ऑनलाइन मेंबरशिप भी करनी है। इसके लिए एक लिंक आएगा, आपका सदस्य क्रमांक आएगा, उस लिंक पर जाकर अपनी सभी जानकारी को फीड करेंगे। उसके साथ-साथ हमको एक फॉर्मेट भी ऑनलाइन भरना है। यह दोनों काम एक साथ करना है, रिकॉर्ड बनाना है और रिकॉर्ड रखना है।
 


अन्य पोस्ट