रायपुर

महिला के गले से चेन पार
31-Aug-2024 4:51 PM
महिला के गले से चेन पार

रायपुर, 31 अगस्त। जन्माष्टमी के दिन इस्कॉन मंदिर में आयोजित महोत्सव की भीड़ में एक महिला के गले से चेन पार हो गई। महिला ने कल आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । चंगोराभाठा निवासी संतोष सिंह (48) 26 अगस्त की रात 9 बजे टाटीबंध आलोपी नगर स्थित इस्कॉन मंदिर गई थीं । जहां जन्माष्टमी पर भव्य महोत्सव में भारी भीड़ जुटी थी। इस भीड़ में सक्रिय चेन स्नैचर ,संतोष के गले से सोने की चेन ले भागा। 

महिला ने चार दिन बाद शुक्रवार शाम आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । मुजगहन पुलिस ने डेढ़ माह पहले सूने मकान में हुई सेंधमारी की रिपोर्ट कल शाम दर्ज की। सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी 503 निवासी विकास पंचोली( 35)ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


अन्य पोस्ट