रायपुर

सूर्यकांत का भाई रजनीकांत भी गिरफ्तार, मनीष अभी जेल में रहेगा
31-Aug-2024 4:21 PM
सूर्यकांत का भाई रजनीकांत भी गिरफ्तार, मनीष अभी जेल में रहेगा

रायपुर, 31 अगस्त। कोयला घोटाला मामले में लंबे अर्से बाद एक और गिरफ्तारी हुई है। ईओडब्लू ने ने रजनीकांत तिवारी को किया किया है। रजनीकांत घोटाले के किंगपिन कहे गए  और एक वर्ष से  जेल में बंद सूर्यकांत का बड़ा भाई है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी रजनीकांत तिवारी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन यानी 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में तिवारी परिवार के तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं । पूर्व में सूर्यकांत के साथ उसके चाचा लक्ष्मी कांत तिवारी भी जेल मेें ही हैं। इस बीच कल सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। जबकि सौम्या चौरसिया की याचिका खारिज हो गई है। 

दूसरी ओर एसीबी की विशेष कोर्ट ने कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद मनीष उपाध्याय की न्यायिक हिरासत 12 सितंबर तक बढ़ा दी है। कोयला घोटाला मामले में मनीष उपाध्याय की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां एसीबी की विशेष कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए उसकी हिरासत 12 सितंबर तक बढ़ा दी है। वहीं, 6 जुलाई को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार निलंबित पूर्व महिला थाना प्रभारी वेदवंती दरियों की भी हिरासत कोर्ट ने 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि वेदवंती को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों रफ्तार किया था। 

वेदवंती पर पीड़िता प्रीति बंजारे से दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करने के नाम पर 20000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।


अन्य पोस्ट