रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अगस्त। माना पुलिस ने हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। । इनमें एक नाबालिग भी है। दोनों ने माना के टेमरी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की थी। इनसे चुराई गई चांदी की गदा, 01 बाइक जब्त किया है ।
टेमरी स्थित बालाजी प्रोविजन के संचालक सुभाष बाला गांव के हनुमान मंदिर की देख-रेख भी करता है। दिनांक 17 अगस्त की रात करीब 10:00 बजे आकाश चक्रधारी हनुमान मंदिर को बंद कर गेट में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह को सुबह करीब 06:00 बजे मोहल्ले में रहने वाला आकाश चक्रधारी ने सुभाष को फोन कर बताया कि हनुमान मंदिर के दरवाजा का कुंदा खुला और ताला लटका हुआ है तथा दानपेटी का कुंदा भी टूटा हुआ है। सुभाष ने मंदिर आकर देखा तो मंदिर दानपेटी में रखे नगद 8000/- रूपये एवं हनुमान जी के पास रखी एक चांदी का गदा कीमत करीब 30,000 रूपया कुल 38,000/ रूपया को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। इस रिपोर्ट पर माना कैम्प पुलिस में धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही थी ।
इस दौरान पुलिस टीम ने कचना निवासी चंदन चेलक को पक?कर पूछताछ करने पर अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकारा। यह भी बताया कि दोनों ने पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत स्थित आनंद विहार कॉलोनी स्थित प्रार्थी महेन्द्र प्रजापति के घर के बाहर से मोटर साइकल भी चुराया था।