रायपुर
देवेंद्र की नियुक्ति पर साव, बैज के वार-पलटवार
31-Aug-2024 4:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 अगस्त। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को बिहार पीपीसी का सचिव नियुक्त किए जाने पर भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गई है। यादव, बलौदाबाजार हिंसा मामले में बीते पखवाड़े भर से रायपुर जेल में है। और एआईसीसी ने कल यह नियुक्ति की है।
डिप्टी सीएम अरूण साव ने इस नियुक्ति पर कांग्रेस की रीति नीति पर हमला किया है। साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपराध, अपराधियों ये साथ खड़ी रहती है। जेल में बंद अपराधियों को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कोलकाता रेप मामले में कांग्रेस का मुंह क्यों बंद है? लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं कहने वाले कहां हैं। इस पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि देवेंद्र यादव को अपराधी बताया जा रहा है जबकि वह भाजपा की साजिश का शिकार हुए हैं। कोर्ट तय करेगा अपराधी है या नहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे