रायपुर

आमापारा सडक़ होगी 8 फीट चौड़ी
30-Aug-2024 6:07 PM
आमापारा सडक़ होगी 8 फीट चौड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अगस्त। निगम रायपुर आयुक्त  अबिनाष मिश्रा ने राजधानी शहर के बॉटल नेक कहे जाने वाले आर.डी तिवारी स्कूल के सामने के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के किनारे से चौडीकरण करवाने  जोन कमिष्नर को  निर्देश दिये।

आयुक्त ने निर्देष दिये है कि आरडी तिवारी स्कूल के सामने बाउंड्रीवाल के बाहर जीई रोड के किनारे फुटपाथ को हटाकर मार्ग का चौडीकरण कार्य शीघ्र करवाया जाये। इससे  मार्ग लगभग 8 वर्गफीट अतिरिक्त चौड़ा हो सकेगा एवं फुटपाथ की आड़ में कब्जा कर फल व्यवसाय सडक पर करने वालों को हटाने कहा। वहीं सडक़ पर बेतरतीब खड़े रहने वाले आटो चालकों को जीई रोड में सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। इस चौडीकरण होने पर आरडी तिवारी स्कूल की सुन्दरता और अधिक निखरेगी एवं इसका सौंदर्यीकृत स्वरूप निखरकर नागरिको को दिख सकेगा।

मोबिल ऑयल छिडक़ाव

आयुक्त  अबिनाष मिश्रा ने डुमरतालाब में जल जमाव क्षेत्रों , खाली भूखण्डों में जला हुआ मोबिल आयल का छिडक़ाव अभियान को देखा। अब तक लगभग 49 वार्डो के लगभग सभी जल जमाव क्षेत्रों में जला हुआ मोबिल आयल का छिडक़ाव किया जा चुका। अगले 2 दिनों में  शेष बचे 21 वार्डो में भी व्यापक छिडक़ाव अभियान चलाकर पूर्ण करने एवं एंटी लार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाने के निर्देष दिये है।


अन्य पोस्ट