रायपुर
अगामी छह दिनों में नहीं बिकेगा मटन-मुर्गा
30-Aug-2024 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अगस्त। राजधानी के पूरे निगम परिक्षेत्र में आगामी छह दिनों में मांस - मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । इनमें पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस 31 अगस्त, श्रीगणेष चतुर्थी 7 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 8 सितम्बर, डोल ग्यारस 14 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 17 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा पर्व 18 सितम्बर को यह प्रतिबंधित रहेगा। निगम आयुक्त ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, जोन स्वच्छता निरीक्षकों से अपने - अपने क्षेत्रों में उन दिनों में मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे