रायपुर
मंदिर हसौद चौक में तेजी से बन रहा फ्लाईओवर
30-Aug-2024 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त। मंदिर हसौद चौक में फ्लाईओवर और जोरा अंडरब्रिज के निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह फ्लाई ओवर 12करोड़ की लागत से बन रहा है । मंदिर हसौद चौक में पिछले 3 वर्षों में हुई सडक़ दुर्घटनाओं के आंकड़ों के आधार पर ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हाकित किया गया था।जोरा अंडरब्रिज अग्रसेन धाम चौक तक सर्विस रोड नहीं होने के कारण अधिकांश मोटरसाइकिल चालक रॉन्ग साइड से वाहन चलाते थे। जिससे सडक़ दुर्घटना होने की संभावना निरंतर बनी रहती है। 2021 से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग रायपुर को उपरोक्त चिन्हाकित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार करने, स्टॉप लाइन जेबरा क्रॉसिंग, रोड साइन बोर्ड और लाइट की व्यवस्था कर सुगम व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे