रायपुर

दूकान से कपड़े चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, एक पुराना हिस्ट्रीशीटर
30-Aug-2024 2:50 PM
दूकान से कपड़े चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, एक पुराना हिस्ट्रीशीटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अगस्त।
गोबरानवापारा में  हाईवे कलेक्शन कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 2 को  गिरफ्तार किया गया है।
दीनदयाल चौक गोबरानवापारा निवासी मजहर खान ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उसकी राजिम पुल के पहले हाईवे कलेक्शन के नाम से कपड़ा दुकान है।25 अगस्त की रात 8.00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। 27 अगस्त को सुबह करीबन 08.00 बजे दुकान खोलने गया तो देखा उसके दुकान के पीछे का टीन का चादर मुड़ा हुआ था। और अंदर जाकर देखा तो कपड़े व सामान बिखरा हुआ था। तथा दुकान में बिक्री करने रखे नये जिंस, बरमुडा, लोवर एवं टी-शर्ट चोरी कर लिए गए।  गोबरानवापारा पुलिस  धारा 305, 331(2) का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही थी।  मुखबीर की मदद से मिली जानकारी परकुश उर्फ छोटकू निषाद 21 निवासी लटर्स पार नवापारा आलोक साहनी  21 साहनी पारा नवापारा  को पकड़ कड़ाई से पूछताछ में चोरी स्वीकारा। दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की जिंस, चड्डा, लोवर एवं टी-शर्ट कीमत 22,000/- रूपये जप्त  किया गया।  कुश उर्फ छोटकू निषाद थाना गोबरानवापारा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरूद्ध  लूट, चोरी, चाकूबाजी, प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य मामलों के लगभग एक दर्जन अपराधों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
 


अन्य पोस्ट