रायपुर

स्वर्णप्राशन कल
29-Aug-2024 4:46 PM
स्वर्णप्राशन कल

रायपुर, 29 अगस्त। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। इसमें शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन जाएगा। आयुर्वेदिक कालेज के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 30 अगस्त के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट