रायपुर
युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने ग्रीन आर्मी की पहल
29-Aug-2024 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। ग्रीन आर्मी के तत्वाधान में 125 शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रायपुर और आसपास केस्कूल कॉलेजों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन आर्मी के द्वारा स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की भूमिका को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। इसमें रायपुर के 110 और अन्य जिलों से 15 शैक्षणिक संस्थानों का चयन किया गया है। मैक कॉलेज, समता कॉलोनी में 31 अगस्त को अमिताभ दुबे, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शुरूआत किया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात, प्रत्येक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम से लगाया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे