रायपुर

शराब दुकानों के सुरक्षा गार्ड को कलेक्टर दर से कम वेतन
29-Aug-2024 4:43 PM
शराब दुकानों के सुरक्षा गार्ड को कलेक्टर दर से कम वेतन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त।
प्रदेश भर में सरकारी शराब दुकानों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी कम वेतन दिए जाने की शिकायत लेकर  सीएम विष्णु देव साय से मिलने राजधानी पहुंचे। जनदर्शन स्थगित होने के कारण सीएम हाउस कार्यालय में अपना शिकायत -मांग पत्र सौंपा। सभी कर्मचारी नवा रायपुर में आयुक्त आबकारी आर संगीता से मिलकर अपनी बात रखने पहुंचे।  इनका कहना है कि प्लेसमेंट एजेंसी इन्हें कलेक्टर दर का वेतन थी नहीं दे कही। इन्हें 7-9 हजार मासिक  ही दिया जा रहा। एजेंसी संचालक के समक्ष विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी  दी जा रही है। एजेंसी ने भर्ती के समय में सुरक्षा निधि के रूप में पैसे वसूले थे। बता दें कि आबकारी निगम  ने कारोबारी वर्ष शुरू होने से पहले इन एजेंसियों से अनुबंध किया था। उसमें सुरक्षा गार्ड को कलेक्टर दर पर वेतन देने की शर्त भी थी।
 


अन्य पोस्ट