रायपुर

ऑनलाइन गाड़ी परमिट का ठेका रद्द, विरोध के लिए आप अडिग
29-Aug-2024 4:43 PM
ऑनलाइन गाड़ी परमिट का ठेका  रद्द, विरोध के लिए आप अडिग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ् के ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह पन्नू ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, व कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में परिवहन विभाग में जारी अवैध वसूली व भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए सोमवार को परिवहन विभाग के घेराव की चेतावनी दी थी। आम आदमी पार्टी की मांग है कि परिवहन विभाग में डिवाइस लगाने के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगे। किंतु डिवाइस को ऑनलाइन करने संबंधी निर्णय नहीं हुआ है। इसलिए आगामी सोमवार को आप पार्टी परिवहन विभाग में घेराव प्रदर्शन हेतु अडिग है। आम आदमी पार्टी ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह पन्नू, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन व कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा नै बताया है कि परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार रोकने हेतु परमिट ऑनलाइन किया जाकर 8  जिलों में ठेका प्रथा निरस्त किया गया। यह आम आदमी पार्टी की नैतिक जीत है। 


अन्य पोस्ट