रायपुर

ओलंपिक पदक पर खिलाडिय़ों को मिलेंगे, 3, 2, 1 करोड़
29-Aug-2024 4:40 PM
ओलंपिक पदक पर खिलाडिय़ों को मिलेंगे, 3, 2, 1 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में घोषणा की कि भविष्य में  ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक पर  दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक वाले खिलाडिय़ों को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने  कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाडिय़ों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुन: आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाडिय़ों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाडिय़ों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाडिय़ों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाडिय़ों को प्रदान की गई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढिय़ा प्रदर्खेशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करे।मुख्यमंत्री ने कहा रायपुर में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जो खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी। 

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना में खेल मैदानों के उन्नयन के साथ ही खिलाडिय़ों के लिए उच्च स्तरीय खेल उपकरणों की व्यवस्था, खेल प्रतिभाओं की खोज, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेकरेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कर रहे हैं। केंद्रीय आवास एवम शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा, सभी सहयोगी मंत्री सांसद बृजमोहन अग्रवाल,सभी  विधायक   उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट