रायपुर

उरला का हिस्ट्रीशीटर फाफाडीह में गिरफ्तार
29-Aug-2024 4:15 PM
उरला का हिस्ट्रीशीटर फाफाडीह में गिरफ्तार

पिस्टल,कट्टा बेचने खड़ा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त।
उरला इलाके का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमिर पिस्टल व देशी कट्टा के साथ  गिरफ्तार किया गया। जिन्हे उसने उत्तर-प्रदेश के हमीरपुर से लाना  बताया है। और उन्हे बेचने के लिए फाफाडीह शराब दुकान के पीछे स्थित मैदान के पास खड़ा था।मोह0 आमिर के विरूद्ध माना, मौदहापारा, खमतराई, उरला, गंज, कोतवाली, गुढिय़ारी, टिकरापारा सहित जिला बिलासपुर एवं मुंगेली के अलग - अलग थाना में मारपीट, बलवा, लूट, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी, 327 भादवि. सहित अन्य मामलों के 02 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। और आज आरिफ  पिता मोह0 असरफ 24 वर्ष निवासी दुर्गा नगर बीरगांव हिमानी किराना स्टोर्स के पास उरला के विरूद्ध देवेन्द्र नगर थाने  में  धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट