रायपुर

ट्रक टैंकर से 31 हजार का डीजल चोरी कर एमपी का ड्राइवर भागा
29-Aug-2024 4:11 PM
ट्रक टैंकर से 31 हजार का डीजल  चोरी कर एमपी का ड्राइवर भागा

कपड़े की दूकान से 52 जींस पैंट पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। 
धरसीवां इलाके में एक ट्रांसपोर्ट संचालक ने अपने ही ड्राइवर पर डीजल चोरी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराया है। 
शिव सागर मिश्रा ने धरसीवां थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  शंकर नगर सेक्टर 3 एम आई में रहता है। और ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 19.से 20 जुलाई  को शाम 6 बजे ट्रक टैंकर सीजी 04  एल एफ 9273(एलपीटी )को ट्रक डाइवर अजय विश्वकर्मा को चलाने के लिए दिया था।  इस बीच उसने ट्रक में 31हजार 600 का डीजल डलवाकर अजय विश्वकर्मा निवासी ग्राम जमुआटेकर तहसील मझौली जिला सिधी मध्य प्रदेश को मध्य प्रदेश राज्य ले जाने के लिये ट्रक को दिया था। जो आज तक मध्य प्रदेश ट्रक नहीं पहुंचा। 

जिसे अजय विश्वकर्मा ने गाड़ी के टंकी से 338 लीटर डीजल कुल 31 हजार को चोरी कर गाड़ी को ट्रक को सडक़ पर खड़ी कर चला गया। गाड़ी एमपी नहीं पहुंचने पर शिव सागर मिश्रा ने पूछपरख  की तो पता चला की उसकी गाड़ी रास्ते में खड़ी है। और चालक गाड़ी का डीजल चोरी कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 306 का अपराध दर्ज किया है। 

उधर मंदिर हसौद इलाके में सेवानिकेतन के पास दूकान में रखा कबाड़ का सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोर कल रात उसे चोरी कर ले गया। सेवासटेन सी जे ने थाना  जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

इधर गोबरानवापारा इलाके में कल रात कपड़े की दूकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दूकान के सटर में लगा ताला तोडक़र अंदर रखा 52 जीन्स पैट, कमीज और अन्य सामान को चोरी कर ले गया।  अजहर खान ने पुलिस को बताया कि वह नवापारा में रहता है। और राजिम पुल के पास उसकी कपड़े की दूकान है। जहंा वह कल रात दूकान में ताला लगाकर घर चला गया था। दूसरे दिन जब वह वापस आया तो देखा की दूकान का शटर में लगा ताला नहीं था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दूकान के स्टाक में रखे 52 जीन्स पैट और कपड़े वहां नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर रात में चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी सहित आसपास पूछताछ कर पतासाजी कर जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट