रायपुर

कृष्ण के जीवन को समझना कठिन- वर्मा
28-Aug-2024 4:37 PM
कृष्ण के जीवन को समझना कठिन- वर्मा

विवेकानन्द विद्यापीठ में जन्माष्टमी मनी

रायपुर, 28 अगस्त। विवेकानन्द मानव प्रकर्ष संस्थान और विवेकानन्द विद्यापीठ, के द्वारा दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीकृष्ण भजनांजलि के माध्यम से संगीतकारों और छात्रों ने श्रीकृष्ण की महिमा का गायन किया।  दूसरे दिन श्रीकृष्ण-चरित पर गहन परिसंवाद हुआ। इसमें वक्ताओं ने श्रीकृष्ण के विविध पहलुओं को उजागर किया। जैसे उनके आचार्यत्व, गीता का उपदेश, और उनके जीवन की अद्भुत और दिव्य लीलाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चित्तरंजन कर ने की। वक्ता के रूप में विवेक ज्योति, रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा उपस्थित थे।
डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र बड़ा ही अद्भुत, दिव्य, चित्र-विचित्र, उत्कृष्ठ, बहुआयामी, विलक्षण और सर्वश्रेष्ठ है। उनके जीवन को समझना अत्यंत कठिन है। उनके जीवन में विरोधाभास है, वह चक्रधर भी हैं और मुरलीधर भी हैं, वह आनंदकंद भी है और स्थितप्रज्ञ भी हैं। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और कर्म के माध्यम से सत्यमेव जयते के आदर्श को प्रतिष्ठित किया है। इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, शिक्षाविदों और छात्रों की उपस्थिति ने इसे और भी अधिक गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम की सफलता और उसके महत्व को देखकर इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुशंसा की गई।


अन्य पोस्ट