रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के सामाजिक चुनाव गत दिवस फाफाडीह में कराए गए। इस चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से राजधानी के समस्त दिगंबर मंदिरों के ट्रस्टी एवं अध्यक्षों ने किया। उपस्थित ब्रम्हचारी सुनील ने पर्ची निकाल कर नरेश जैन सिंघई को अगले एक वर्ष के लिए अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की ।
नियमत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सचिव पद के लिए विकाश सिंघई,कोषाध्यक्ष राजेश सिंघई, के नामो की घोषणा की। शेष पदो की घोषणा शीघ्र करेंगे। नरेश सिंघई पिछले 20 वर्षों से समाज कल्याण और जैन मंदिर सहित कई अन्य समाजिक कार्यों में निस्स्वार्थ रूप से सहयोग देते आ रहे हैं। वे वर्तमान में डी. डी. नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर के भी अध्यक्ष है।इस मौके पर अवसर पर विनोद बडज़ात्या नरेंद्र गुरु कृपा,अरविंद बडज़ात्या, प्रदीप जैन विश्व परिवार ,मनीष जैन, राजेश जैन ,अजीत जैन, संजय जैन, सुधीर बाकलीवाल, पवन रारा, अमित गोयल, सुजीत जैन,सुरेश मोदी, विजय कस्तूरे,लोकेश जैन,आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।