रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री से मिले आईएमए प्रतिनिधि, मांगा बकाया
28-Aug-2024 4:33 PM
स्वास्थ्य मंत्री से मिले आईएमए प्रतिनिधि, मांगा बकाया

रायपुर, 28 अगस्त।  आईएमए  रायपुर के प्रतिनिधिमंडल कल शाम स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से अपनी विभिन्न लंबित मांगों के संदर्भ में मुलाकात की।
पिछले 6 महीना से आयुष्मान योजना के लंबित भुगतान की प्रक्रिया की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने ककहा कि ववे इस प्रयास में है कि आज की तिथि तक का पिछला पूरा भुगतान एक मुश्त कर दिया जाए इसकी कोशिश उच्च स्तर पर जारी है।

पिछले वर्षों में अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की जानकारी आई एम ए अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने मंत्री को बताई है ताकि तर्क सम्मत पैकेज रेट सभी स्पेशलिटी डॉक्टरों के सहयोग से पुन: निर्धारित किए जा सकें।  श्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा आई एम ए प्रतिनिधि मंडल को पूरी आयुष्मान स्कीम इंश्योरेंस मोड पर दिए जाने के संभावित निर्णय की जानकारी दिए जाने पर आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने तुरंत अपना विरोध दर्ज कराया और 5 वर्ष पहले के अनुभवों से प्रतिवर्ष  के अंतिम चार-पांच महीनों में बार-बार गतिरोध और भुगतान रुकने की अनवरत समस्या से बचने के लिए ही ट्रस्ट मोड़ पर योजना को किए जाने  की जानकारी मंत्री को दी है। इंश्योरेंस मोड पर आयुष्मान योजना आने से इंश्योरेंस कंपनी के मनमानी फिर से शुरू हो जाएगी यह विरोध मंत्री  के सामने ही इमा प्रतिनिधि मंडल ने जता दिया है । इस संबंध में आई एम ए रायपुर की एक मीटिंग बुलाई जाने की तैयारी है।
आई एम ए रायपुर के प्रतिनिधि मंडल   साथ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल भी अपनी मांगों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मिला छात्राओं के हॉस्टल और अस्पताल परिसर में सुरक्षा का मुद्दा भी मंत्री जी के सामने प्रमुखता से उठाया गया। मंत्री ने निकट भविष्य में अधिकारियों के साथ प्रस्तावित विभागीय मीटिंग  समस्याओं का सार्थक हल निकालने का आश्वासन दिया है।


अन्य पोस्ट