रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। राजधानी में मामूली बात पर मारपीट हो गई। जन्माष्ठमी पर्व के दौरान भी विवाद हुआ। आरोपी ने डीजे में नाचते समय धक्का लगने, झगड़ा बीच बचव करने और शराब पीने के लिए पैसों की मांग मना करने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक धरसीवां इलाके में कल शाम जन्माष्ठमी पर्व के दौरान महोल्ले में डीजे पर शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान ग्राम गोढ़ी जनसे के दौरान डीजे में नाचने की बात पर आरोपी सूरज वर्मा और उसके साथी ने मिथलेश पटेल को धक्का मार दिया। जिसे मना करने पर सूरज और साथियों ने गाली गलौज कर मिथलेश पटेल पर हाथ मुक्का से हमला कर दिया।
टिकरापारा इलाके में भी कल रात युवकों के बीच विवाद हो गया। कल रात पुजारी पेट्रोल पंप के पास आनंद यादव, दीपक सचिन,दादा धीवर के साथ दुर्गेश यादव का विवाद हो गया। दोनों के झगड़ा होता देख अमन ठाकुर झगड़ा सांत कराने गया था। जहां आरोपितों ने अमन के साथ भी गाली गलौज कर हाथ मुक्का, कड़ा किसी धारदार चीज से हमला कर दिया। अमने और उसके दोस्त को चोट बाई है।
पुलिस ने अमन ठाकूर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
उधर गोलबाजार इलाके में रविभवन में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच हाथपाई हो गई। दीपक शर्मा,कुलेश ने विनय यादव के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की
खमतराई इलाके में एक सब्जी ठेला वाले से कल रात मारपीट हो गई। बदमाश दो युवकों ने आदित्य कुमार वर्मा के साथ गाली गलौज कर किसी चीज से हमला कर दिया। विरोध करने पर वहीं पास में खड़े चंदू विश्वकर्मा एवं विजय विश्वकर्मा अपने अन्य साथियो के साथ बाजार मे आये और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 119-1 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।