रायपुर

सीएनआई की पहल सभी मसीही एक मंच पर
28-Aug-2024 4:22 PM
सीएनआई की पहल सभी मसीही एक मंच पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त।
छत्तीसगढ़ डायसिस सीएनआई के आव्हान पर राजधानी के मसीहीजन एक मंच पर आए। सालेम इंग्लिस स्कूल में कैपिटल पास्टर्स फैलोशिप, सीजी सिनड वेलफेयर सोसायटी, छत्तीसगढ़ पास्टर्स एंड लीडर एसोसिएशन तथा उत्कल इंवेंजलिकल फैलोशिप ने डायसिस के साथ मिलकर समाज की आत्मिक, आध्यात्मिक और भौतिक उन्नति के साथ सेवा करने का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश के विकास में भी योगदान देने पर विचार विमर्श किया गया। 

छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप द राइट रेवरेंड सुषमा कुमार के नेतृत्व व सचिव नितिन लॉरेंस की प्रेरणा से रायपुर पास्टर्स मीट हुई। इस मौके पर सभी पादरियों और अगुवों को डायसिस की ओर से विशेष बाइबिल उपहार स्वरूप दी गई, जो उनकी सेवकाई में मददगार होगी। इस मौके पर सुझाव व परिचर्चा में सीपीएल के अध्यक्ष मार्क रॉड्रिक्स के प्रतिनिधि के रूप में उपाध्यक्ष पास्टर पी. अनिल कुमार, सीजीएसडब्लूसी के अध्यक्ष पास्टर डी. जेबास्टिन, सीजीपीएलए के अध्यक्ष हरिश साहू के प्रतिनिधि उपाध्यक्ष पास्टर कमलेश समीह, यूईएफ के अध्यक्ष पास्टर किशोर सेनापति, ग्रेस चर्च के पादरी हेमंत तिमोथी, सेंट पॉल्स कैथेड्रल के पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष तथा डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल, सालेम स्कूल की प्रिंसिपल रूपिका लारेंस ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। 

सालेम स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रेज एंड वर्शिप में अगुवाई की। पास्टर राजेश गार्डिया और पास्टर अब्राहम दास ने संचालन किया। पादरी सुबोध कुमार ने कविता पाठ किया। प्रारंभिक प्रार्थना पादरी सुनील कुमार ने की। पास्टर आशीष गार्डिया की प्रार्थना के बाद बिशप कुमार ने एकता, गवाही और सेवा पर प्रवचन दिया। उन्होंने डायसिस के सचिव ल़ॉरेंस का शुभकामना संदेश दिया। पादरी असीम प्रकाश विक्रम ने सम्मेलन की भूमिका पर प्रकाश डाला। पास्टर जेडब्लू दास, पास्टर विकास जॉन, पास्टर डी धर्मू, पास्टर आर धीवर ने विभिन्न विषयों पर प्रार्थनाएं कीं। 


अन्य पोस्ट