रायपुर

बीच सडक़ पर जानलेवा हमला
28-Aug-2024 4:21 PM
बीच सडक़ पर जानलेवा हमला

एक पुलिस के हत्थे, तीन फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। 
शहर में अपराध का ग्राफ फिर से बढऩे लगा है। आए दिन चोरी मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच शहर में अपराधियों पर पुलिस का खौफ कम हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। शहर में पिछले दिनों थाना इलाकों में मारपीट , चाकूबाजी और हत्या के प्रकरण दर्ज हुए हैं। 

ऐसा ही मामला कल रात कोतवाली इलाके में बुढ़ापारा बिजली आफिस के पास हो गई। जहां पर बीच सडक़ युवक को बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक पर जानलेवा हमला कर पेट और जांघ पर चाकू  मारा। 

सूत्रों के मुताबिक घटना कल शाम 7:30 बजे की है। जब शहर में जगह-जगह जन्माष्ठमी पर्व पर झंाकी निकाली जा रही थी। वहीं उत्तम द्विवेदी पचपेड़ी नाका के पास कोचिंग गया हुआ था। जहां से वह बहन के लिए दवाई लेने सदरबाजार जा रहा था। तभी बुढ़ापारा बिजली आफिस के पास सिग्रल पर रूका हुआ था। वहीं पर अजान उसके पास आकर जबरन गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर अजान और उसके साथी अदनान, शेख और अर्शद वहां आ गए और उत्तम से जबरन मारपीट करने लगे। इसी बीच अजान ने अपने पास रखे चाकू से उत्तम पर हमला कर दिया। आरोपित ने पेट और जांघ पर मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए।  उत्तम ने फोन कर दोस्तों को आपबीती बताई। राहगीरों ने नजदीक के अस्पताल में घायल को इलाज भर्ती कराया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

नर्मदा द्विवेदी ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ 296, 115-2, 251-2, 3(5) का अपराध दर्ज किया है। पीडि़त से पूछताछ कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य तीन आरोपी फरार है। पुलिस पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। 
 


अन्य पोस्ट