रायपुर
पुलिस कानून सम्मत काम कर रही-सीएम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त। भिलाई में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर दोनों दलों के वरिष्ठ नेता आमने सामने हो गए हैं। वहीं कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल डीजीपी अशोक जुनेजा से मिलकर पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक और गिरती कानून व्यवस्था पर चर्चा और ग्यापन सौंपेगा।
उधर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने एक्स पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र में सरकारें लाठी डंडे से नहीं चलतीं । भाजपा छत्तीसगढ़ में तानाशाही से अत्याचारी सरकार चला रही है। हर अत्याचार पर निडर होकर लड़ेंगे। वहीं सीएम विष्णु देव साय ने पुलिस की कार्रवाई को सरकार के डर का परिचायक बताया है। बुधवार को ओडिशा रवाना होने से पहले साय ने इस पर जवाब देते हुए सवाल उठाया कि सरकार को किस बात का डर है। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के लिए पुलिस है। और वह अपनी कार्रवाई कर रही है। साय ने कहा लाठीचार्ज गलत नहीं था। प्रशासन कानून सम्मत काम कर रहा है।कानून उल्लंघन के मामलों में पुलिस अपना कर्तव्य निभाएगी। इसी तरह से डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने कहा कि बघेल की सुरक्षा और लाठी चार्ज कि पूरी जानकारी ली गई है। एक एक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट है। शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम ही क्या किसी की भी सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।