रायपुर

बीती शाम कटोरा तालाब, सुबह आश्रम के पीछे बलवा, एक का सिर फूटा-महिलाओं को चोट
28-Aug-2024 2:35 PM
बीती शाम कटोरा तालाब, सुबह आश्रम के पीछे बलवा, एक का सिर फूटा-महिलाओं को चोट

राजधानी में  चाकूबाजी की ही तरह बलवा  की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। बीते तीन दिनों की तरह मंगलवार शाम कटोरा तालाब चौक पर और बुधवार सुबह विवेकानंद आश्रम के पीछे स्थित बस्ती में ये घटनाएं हुई। कटोरा तालाब की घटना में एक युवक का सिर फूट गया। वहीं आश्रम बस्ती में भी कुछ लोगों को चोंटे आईं। 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अगस्त।
मंगलवार शाम सिंधी समाज के दो नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक के सिर पर चोट आई है।। और वह अस्पताल में भर्ती है।
 मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही भाजपा के नेता हैं और संगठन में एक ही खेमे का प्रतिनिधित्व करते हैं । एक कटोरा तालाब इलाके के प्रसिद्ध होटल परिवार से आता है तो दूसरा ब्याज और जमीन कारोबारी है। इनके बीच एक जमीन के सौदे को लेकर कुछ दिनों से खींचतान चल रही थी । जो कल शाम सरेराह मारपीट में सामने आई । दोनों, कटोरा तालाब चौक पर  शुरूआती विवाद के बाद दोनों हाथापाई गाली गलौज पर उतर आए और एक अपना गुस्सा नियंत्रित नहीं कर पाया। उसने होटल कारोबारी से सिर पर हमला कर दिया। इससे सिर फटने की खबर है।  उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों के लिए जाम की स्थिति बनी रही। तो कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल भी किया।

इसकी सूचना समाज के कुछ लोगों को लगी तो सभी वरिष्ठ पहुंचे और विवाद को समझने के बाद दोनों में समझौते कराने में जुट गए। इनकी बैठक देर रात तक चली। और उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई।  बताया गया है कि इस मामले में खेमे के नेता से भी दोनों पक्षों को संयम बरतने कहलवाया गया। 

सिविल लाइन टीई ने बताया कि सचिन मेघानी, और संजय के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट  हुई। राहुल की रिपोर्ट पर बलवा का मामला दर्ज किया गया। दोनों पक्षों को आज शाम थाने तलब किया गया। 

जन्माष्टमी आयोजन को लेकर विवाद था
राजधानी में  चाकूबाजी की ही तरह बलवा  की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। बीते तीन दिनों में आज सुबह विवेकानन्द  आश्रम के पीछे बस्ती में एक ही वर्ग के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पीडि़त पक्ष की महिलाएं आजाद चौक थाने जा पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार मंगल बाजार से लगी इस बस्ती में वाघरी समाज के लोग रहते हैं। ये लोग पुराने कपड़े बेचने का काम करते हैं। इस बस्ती में  एक दुर्गा मंदिर हैं। जहां जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में  आज कार्यक्रम होना था।  लेकिन बस्ती के कुछ दबंग इसे नहीं होने देना चाह रहे थे। यह विरोध सुबह आपसी मारपीट बलवे में बदल गया। यहां कि महिलाओं का आरोप है कि वे लोग मंदिर में पूजा कर रहीं थी कि कमांडो नाम के व्यक्ति ये साथ  कुछ युवक तलवार चाकू लेकर आए घर घुसकर धमकाने लगे।

कुछ युवकों ने पत्थर बाजी कर आसपास के घरों के दरवाजे खिड़कियां तोड़ा। और गली में भी फेंका।इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। इसकी सूचना पर आजाद चौक थाने से पहुंचे सिपाहियों ने माहौल शांत कराया।इसके बाद महिलाओं ने आजाद चौक थाने पहुंच कर विरोध जताया और युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं हैं। इससे पहले रविवार सोमवार को  शहर के कोटा और गुढिय़ारी में भी बलवे की घटनाएं हो चुकी है।


अन्य पोस्ट