रायपुर

बुधवार से होगी फिर बारिश
26-Aug-2024 4:28 PM
बुधवार से होगी फिर बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त।
छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से दिन और रात का पारा तेजी से गिर रहा है। राजधानी समेत अधिकांश जिलों का अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम 22 तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक  मंगलवार तक बारिश कम होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। अभी मध्य एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है, बुधवार के बाद बारिश की गतिविधियां बढऩे की संभावना है। रविवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई। बीजापुर के गंगालूर में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24घटों में सुकमा में भारी बारिश हुई। वहीं रायपुर,कवर्धा सूरजपुर में सबसे कम 3-4 मिमी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रात का सर्वाधिक तापमान बस्तर सरगुजा जिले में 23-23 और मध्य छत्तीसगढ़ के शहरों में रातें 24-25 डिग्री रहीं।
 


अन्य पोस्ट