रायपुर

मूणत ने स्कूलों का उन्नयन करने चलाया विशेष अभियान
26-Aug-2024 4:25 PM
मूणत ने स्कूलों का उन्नयन करने चलाया विशेष अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। 
पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों के उन्नयन से संबंधित अपने कार्यों का विस्तृत ब्योरा जारी किया। 
उन्होंने कहा कि वह अपने इस कार्यकाल में स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अपने पूर्व के कार्यकालों के दौरान भी  युवाओं और शिक्षा से जुड़े जरूरी निर्माण कार्यों को मूर्त रूप दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे जिसका उदाहरण नालंदा परिसर समेत सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण और कई शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण है। इसी कड़ी में अब  नव निहालों को शिक्षा का एक बेहतर वातावरण देने के लिए स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार करें। 

मूणत ने बीते जुलाई में  रायपुर पश्चिम विधानसभा के  हर स्कूल का  जायजा लिया था और स्कूलों के विकास हेतु राशि स्वीकृत की थी।  उन्होंने  क्रमवार  तरीके से कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

  • मायाराम सुरजन कन्या  विद्यालय चौबे कॉलोनी में सिंथेटिक टेनिस कोर्ट निर्माण हेतु खेल विभाग से 16.34 लाख ।
  • शासकीय विद्यालय डगनिया में सायकल स्टैंड निर्माण के लिए डी एम एफ   से 5 लाख।
  • आर डी तिवारी स्कूल  में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए डी एम एफ  से 10 लाख रुपए। द्य उत्कृष्ट विद्यालय रायपुरा में प्रार्थना शेड, बालक बाथरूम निर्माण 10 लाख रुपए।
  • शासकीय विद्यालय हीरापुर में दीवाल निर्माण एवं स्कूल मरम्मत  10 लाख रुपए।
  • शासकीय प्राथमिक शाला टाटीबंध में वॉशरूम निर्माण 6 लाख स्वीकृत।
  • शासकीय प्राथमिक शाला अटारी में वॉशरूम  एवं स्कूल मरम्मत कार्य 6 लाख ।
  • शासकीय प्राथमिक शाला रामकुंड में शौचालय मरम्मत एवं मैदान समतलीकरण  9 लाख ।
  • प्राथमिक शाला रविवि परिसर में वॉशरूम  मैदान  समतलीकरण कार्य  9 लाख ।

मूणत ने अंत में कहा कि वह इसी प्रकार पूरे 5 वर्ष शिक्षा के अलावा अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित जनता से मिल रहे सुझावों के मुताबिक कई प्रकार के विकास कार्यों को लेकर विशेष अभियान चलाते रहेंगे।


अन्य पोस्ट