रायपुर
जैतूसाव मठ में जन्माष्टमी
26-Aug-2024 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। आज रात ठीक 12 बजे श्रीकृष्ण जी के जन्म के समय जैतु साव मठ में महाआरती होगी । मठ न्यास समिति के सचिव महेन्द्र अग्रवाल एवं न्यासी अजय तिवारी ने बताया कि इसके लिए मठ पारंपरिक रूप से सजधज कर तैयार है। सभी विग्रहों का दुग्धाभिषेक कर नवीन वस्त्र अलंकार से सुसज्जित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को देखने आस पास के अनेक श्रद्धालु आते है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रात्रि 8 बजे से श्री लल्लू महराज की पार्टी द्वारा भजन कीर्तन एवं राधा कृष्ण की झांकी होगी। दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे श्रीराज भोग आरती और प्रसाद वितरण संध्या 5 बजे से होगा। मंदिर समिति ने भोग के लिए 11 क्विंटल मालपुआ, और पांच किलो पंजरी का प्रसाद तैयार कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे