रायपुर

अस्पताल कार्डियक यूनिट में लगे एसी के पाइप चुराने वाला गिरफ्तार
26-Aug-2024 2:22 PM
अस्पताल कार्डियक यूनिट में लगे  एसी के पाइप चुराने वाला गिरफ्तार

2-18 के बीच हुई चोरी की रिपोर्ट आज दर्ज कराई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। 
मोवा स्थित निजी अस्पताल में लगे ए.सी. का पाईप चोरी करने वाले आरोपी अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू गिरफ्तार किया गया।
यह चोरी 2-18अगस्त ये बीच किसी दिन हुई थी, जिसकी रिपोर्ट आज दर्ज कराई गई।

दुबे कालोनी मोवा स्थित इस अस्पताल के सिक्यूरिटी इंचार्ज ने रविवार को थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के कार्डियोलाजी यूनिट के  10 ए.सी.  के  आउटर बाहर तरफ दीवाल में लगाए गए है। दिनांक 02  18 अगस्त  के मध्य रात्रि में कोई अज्ञात चोर आकर दीवाल में लगे ए.सी. के कुछ भाग को तोडकर/काटकर ले गया। पुलिस ने  धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। पुलिस ने  अस्पताल में कार्यरत अन्य कर्मचारियों से  पूछताछ की। अस्पताल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखे।  फुटेज में दिख रहे युवक  की पहचान  मोवा पंडरी निवासी अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू(19)निवासी बडी मस्जिद के पास पंडरी  हाल पता- नूरानी चौक पास राजा तालाब के रूप में हुई और कर  उसे पकड़ा।  कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी करना बताया और  नज्जू को गिरफ्तार कर उससे ए.सी. के 8 नग पाईप जप्त कर  ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी - अब्दुल अजीम उर्फ नज्जू पिता स्व- अब्दुल हकीम। 
 


अन्य पोस्ट