रायपुर

मोहल्ले के बदमाशों का युवक पर जानलेवा हमला
26-Aug-2024 2:21 PM
मोहल्ले के बदमाशों का युवक पर जानलेवा हमला

चाकू, लाठी-डण्डे से लैस थे, पुराने बदमाश फिर सक्रिय 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अगस्त। 
शहर में मारपीट के प्रकरण बढऩे लगे है। इनमें मोहल्ले में पुराने बदमाश फिर से सक्रिय होने लगे है। नशे का आदी ये युवक रात में महोल्लों में दबंगई कर लोगों को परेशान करते है। विरोध करने पर मारपीट चाकूबाजी भी। गुढिय़ारी इलाके में कल रात तीन अगल- अलग जगहों पर मारपीट की घटना हो गई। घर के सामने शराब पीने से मना करने और नशेड़ी युवकों ने लाठी, डण्डा, और पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने अलग- अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ 296,351-2, 115-2,191-2, 191-3,190, 109,324,4,5 का अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक कल रात सूर्यनगर में जबरन मारपीट की घटना सामने आई है। मोहल्ले के ही रहने वाले आकाश, गौतम, राहुल,विकास,छुमान और उसके साथियों ने विष्णु साहू, दीपक और उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। 

विष्णु साहू ने इसकी रिपोर्ट गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह गोगांव मोची पारा में परिवार के साथ रहता है। और मजदूरी का काम करता है। रविवार रात 8:30 बजे वह घर में था। इसी दौरान घर के बाहर कुत्ते भोंकने की आवाज सुन उसके पिता घर से बाहर निकला तो मोहल्ले के आकाश ने कुत्ते को भगाने की बात को लेकर आकाश ने उसेक पिता को डण्डे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर  गौतम, राहूल, विकास, छुनमा लाठी डण्डा, चाकूवहां आ गए। और दीपक साहू के साथ गाली गलौज कर  जान से मारने की धमकी देकर  हत्या करने की नियत से हमला कर दिया। 

उधर डीहीपारा रामनगर में शराब घर के पास शराब पीने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट हो गई। नशेडी़ युवकों ने हाथ मुक्के से हमला कर दिया। 
श्यामाबाई साहू ने पुलिस को बताया कि कल रात को वह अपने अपने लडके लेखराम ऊर्फ मोनू को खाना खाने के लिए बुलाने डोली कुंआ के पास बुलाने गयी थी। उसी समय लेखराम ने  वहां खडे कुछ लडकों को यहां शराब क्यों पीते हो कहकर वहां से जाने के लिए बोलने पर वहां  खडे छोटे गोलू, ने तु कौन होता है कह कर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर गोलू ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर मारपीट कर दोनों आरोपी वहां से भाग गये। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छोटे गोलू और उसके भाई के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया है। 

इधर कल रात आजाद चौक इलाके के सारथी चौक के पास पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गोलू रगड़े,सीतल सोनी और घनश्याम सेन ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर शिवा बघेल पर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। 


अन्य पोस्ट