रायपुर
जन्माष्टमी पर साय डेका और सिंह की शुभकामनाएं
25-Aug-2024 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अगस्त। सोमवार को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर सीएम विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका और विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। साय ने कहा कि-भगवान श्रीकृष्ण का जीवन फल की चाह से मुक्त सतत् कर्मवाद के सिद्धांत का विराट एवं साक्षात् स्वरूप है। राज्यपाल ने कहा कि-भगवान श्रीकृष्ण नेकुरीतियों से लडऩे के लिए जन-जन के अंदर प्रतिरोध मुखर करने की शक्ति तथा साहस का संचार किया। डॉ. रमन सिंह ने आह्वान किया कि श्रीकृष्ण के जीवन से कर्म की प्रधानता की शिक्षा ग्रहण करते हुए उसे अपने कार्य, व्यवहार एवं आचरण में आत्मसात् करना चाहिए ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे