रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त।राजनांदगांव से दुर्ग शिफ्ट हुए सरकारी कार्यालयों की वापसी शुरू हो गई है। क्रेडा का जोनल कार्यालय जल्द स्थापित किया जाएगा।
ये कार्यालय विधानसभा चुनाव 23 में मुद्दे बने हुए थे। पिछली सरकार ने जब राजनांदगांव से पाठ्य पुस्तक निगम, पीएमजीएसवाई समेत प्रमुख शासकीय कार्यालयों को राजनांदगांव से स्थानांतरित कर दुर्ग भेजा था। तब राजनांदगांव की जनता में इसको लेकर बहुत आक्रोश था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की पहल पर राजनांदगांव में क्रेडा के जोनल कार्यालय को स्वीकृति मिल चुकी है। इस जोनल कार्यालय के अंतर्गत राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, बालोद, मोहला-मानपुर और अंबागढ़ चौकी के जिला कार्यालय शामिल होंगे। इस पर सांसद संतोष पांडेय, पूर्व महापौर मधुसूदन याद, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, सचिन बघेल, कोमल राजपूत समेत सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और र डॉ रमन सिंह का आभार प्रकट किया है। आने वाले दिनों में कुछ और कार्यालय नांदगांव वापस लौटेंगे।