रायपुर
सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा
25-Aug-2024 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को नई दिल्ली विस्तार भवन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा (महिला मोर्चा सदस्यता अभियान प्रभारी) राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वनाथी श्रीनिवासन ने मार्गदर्शन दिया। छत्तीसगढ़ से बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं उपाध्यक्ष ममता साहू उपस्थित रहीं। अब 28 अगस्त को संयुक्त मोर्चा की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे