रायपुर
पांच लाख की सूखी मिर्च लेकर ट्रक ड्राइवर, हेल्पर फरार
25-Aug-2024 2:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। पांच लाख की सूखी मिर्च लेकर ट्रक ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए। कारोबारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
खमतराई पुलिस के मुताबिक डीएम टावर रावांभाठा निवासी कारोबारी सोनू शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके यहां से दस दिन पहले 12 अगस्त को ड्राइवर होरिल राय और हेल्पर मंतोष कुमार ट्रक में 166 बोरी सूखी मिर्च लोड कर बिहार के लखीसराय के लिए रवाना हुए। 12 दिन बाद भी मिर्च लखीसराय के कारोबारी तक न पहुंचा कर अमानत में खयानत किया। पुलिस ने सोनू की रिपोर्ट पर धारा 316-2,3 और 3-5 का अपराध दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे