रायपुर

विक्रम सिसोदिया बैडमिंटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष
25-Aug-2024 1:59 PM
विक्रम सिसोदिया बैडमिंटन  संघ के प्रदेश अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। 
छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ की विशेष आमसभा का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से  विक्रम सिंह सिसोदिया को संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। ज्ञात हो कि वर्तमान अध्यक्ष अनवर ढेबर, शराब घोटाले में जेल में बंद होने की वजह से संघ को समय और सेवाएं नहीं दे पा रहे। सिसोदिया छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के आगामी चुनाव होने तक बचे हुए समय के लिए अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। यह जानकारी संघ के सचिव संजय मिश्रा ने दी।
 


अन्य पोस्ट