रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। रास्ता चलते रोकने और पैतृक भूखंड बेचने को लेकर दो भाइयों में कल रात मारपीट के मामले दर्ज किए गए ।
आरंग पुलिस के मुताबिक इलाके के ग्राम अकोलीखुर्द निवासी दो भाई कल रूस आपस में भिड़ गए। स्व.श्यामदास कोसरिया को बेटे अजय ने अपने भाई संजय (20) जमीन बेचने को लेकर गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। संजय की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296,115-2 351-2 का अपराध दर्ज कर लिया है।
टिकरापारा के बोरियाखुर्द में राधा विहार कॉलोनी में युवकों में मारपीट की घटना हुई। आरडीए कॉलोनी निवासी मुजमिल खान,अभिषेक द्विवेदी के साथ मुनाफ मेमन और साथी ने गाली गलौज कर मारपीट की । मुजमिल ने रात टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया ।
कल रात लालपुर एनएच पर नीरज मोटर्स के पास राह चलते मारपीट हुई। रात करीब 9.30 बजे गांधी नगर अमलीडीह निवासी योगेंद्र साहू (26) का रास्ता रोक कर योगेंदर बाग,आकाश नाम के लडक़ों ने पुरानी बात पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। योगेंद्र साहू की रिपोर्ट पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने आधी रात धारा 126-2,296,351-3,115-3 का अपराध दर्ज किया ।