रायपुर

रातभर उमस गर्मी से परेशान रहे दो लाख, हेल्पलाइन नंबर भी बंद रहे
25-Aug-2024 1:55 PM
रातभर उमस गर्मी से परेशान रहे दो लाख, हेल्पलाइन नंबर भी बंद रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त।
राजधानी की बिजली आपूर्ति सिस्टम में करोड़ो खर्च के बाद भी हल्की बारिश अंधड़ में बड़े इलाका अंधेरे में डूब जाता है। पिछले दिनों अशोका टॉवर से लगे शंकर नगर का बड़ा इलाका रात भर  हवा कान रहा तो बीती रात लाखेनगर में हल्की बारिश से विद्युत व्यवस्था की पोल खुल गई। बिजली गुल  से 2 लाख की आबादी प्रभावित रही।

शहर के कुशालपुर, प्रोफेसर कालोनी, आदर्श नगर, और लाखेनगर इलाके में शनिवार रात ब्लैक आउट रहा। इस इलाके में लगातार दूसरे दिन यह स्थिति रही। शुक्रवार को अश्वनी नगर, गांधी नगर, हनुमान नगर से लगे बड़े इलाके में बिजली गुल रही। इससे बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  रहवासियों ने घर के बाहर गलियों और सडक़ों पर बैठ कर रात जैसे-तैसे गुजारा।  बिजली चंद मिनटों के लिए नहीं बल्कि पूरे रात गुल रही। बेहतर सुविधा और सर्विस का दावा करने वाली सीएसपीडीसीएल की पूरी टीम इस बीच नदारद रही। लोगों ने कइयों बार विभाग के नंबरों में शिकायत दर्ज कराने फोन लगाया। पर सिस्टम ऐसा की बिजली विभाग का सर्वर ही नही। कही फोन लगा तो अधिकारी, कर्मचारी आश्वासन देकर अपना काम पूरा करते रहे । और लोग रात भर बिजली गुल की समस्या से जूझते रहे।
 


अन्य पोस्ट