रायपुर

सेल्स मैनेजर ने डम्पर फाइनेंस कराने का झांसा देकर ठगे 11 लाख
24-Aug-2024 5:12 PM
सेल्स मैनेजर ने डम्पर फाइनेंस कराने का झांसा देकर ठगे 11 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त।
टाटीबंध स्थित टाटा मंगलम मोटर के सेल्स मैनेजर ने सारंगढ़ के दो लोगों को डम्पर फाईनेंस कराने का झांसा देकर ब्लैंक चेक और स्टॉप पेपर पर हस्ताक्षर करा लाखों रूपए की धोखाधड़ी कर दी। आरोपी तेजप्रताप सिंह ने माधुरी देवी और किशनु निराला से 11 लाख 31 हजार रूपए ठग लिए। आमानाका थाना का मामला। 

किशनु निराला ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जेवरा, सारंगगढ बिलाईगढ में रहता है। वो अपनी समधन माधुरी देवी के साथ नवंबर 2023 में मोबाईल में पर टाटा मोटर्स का विज्ञापन देखा। जिसमें आकर्षक और कम ब्याज में फायनेंस में डम्फर खरीदने का ऑफर आया था। इसे देख वे दोनों टाटीबंध स्थित मंगलम् शो रूम गए थे। जहां उन्होंने अलग-अलग डम्फर वाहन खरीदने के लिये अक्टूबर 2023 को शो रूम में जाकर पता किया तो वहां पर तेज प्रताप सिंह जो अपने को सेल्स मैनेजर ने ऑफर कर जानकारी दी। नवम्बर 2023 को पुन: किशनु और माधुरी देवी शोरूम गए थे। और तेजप्रताप के कहने पर अपना-अपना डाकुमेंट आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायवरी लायसेंस, बिजली बिल व फोटो तेज प्रताप के पास जमा कर दिए। 
माधुरी ने  डाक्युमेंट के अलावा कोरा चेक और एक-एक लाख रूपए तेजप्रताप के फोन पे में जमा करा दिया। आरोपी तेज प्रताप के कहने पर नवंम्बर .2023 को तीन कोरा चेक हस्ताक्षर तेजप्रताप देने के बाद उसने फायनेंस हो चुका है। पेमेंट करने करने को कहा गया। उसेक कहने पर किशनु ने अलग-अलग किस्तों में 5,65,960/- रूपये तथा माधुरी देवी ने 5,65,960/- रूपये फोन पे एवं गुगल पे के माध्यम से तेज प्रताप सिंह के मोबाईल नंबर जमा कराया।

जिसके बाद आरोपी ने बोला की 2460/- रूपये फाईल चार्ज की मांग करने लगा। और  आचार संहिता के बाद गाड़ी मिलने का झांसा देकर कोरे स्टॉप पेपर पर साईन करा लिए। वाहन डिलवरी नहीं होने पर फोन से संपर्क करने पर तेजप्रताप   टाल मटोल करने लगा। शो रूम में पता करने पर तेज प्रताप सिंह काम छोड़ चुका था। जो दिए गए डाक्युमेंट व रकम शो रूम में जमा नहीं किया। फोन कर पूछे जाने पर  कोरे चेक व स्टाम्प हस्ताक्षर किए हो कहकर धमकाने  लगा। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी तेजप्रताप के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी से पूछताछ कर दस्तावेज की जांच कर की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट