रायपुर

एक तरफ समझाइश, दूसरी तरफ चाकू-ब्लेड मारने की वारदातें
24-Aug-2024 5:09 PM
एक तरफ समझाइश, दूसरी तरफ चाकू-ब्लेड मारने की वारदातें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त।
शुक्रवार को सभी थानों में पुलिस ने चाकूबाजों को तलब कर समझाइश दे रही थी और उधर चाकूबाजी की अलग अलग आधा दर्जन घटनाएं हुई ...! घरेलू विवाद पर पति ने पत्नी की हत्या का प्रयास किया । वहीं न्योता भोज में विवाद पर मारपीट हुई।

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक थाने से चंद कदमों के फासले पर स्थित गुरमुख सिंह नगर में शुक्रवार दोपहर पति ने ब्लेड से हमला किया । आर्यन सोनी और पत्नी कौशल्या सोनी (21) के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान आपे से बाहर हुए आर्यन ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया । घायल कौशल्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है । महिला की रिपोर्ट पर पुलिस के धारा 109,115-2 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पति घटना के बाद से फरार हो गया है। उधर मांढऱ के देवांगन भवन में कल शाम  न्यौता भोज था। इसमें खाना खाते समय युगेल कोयल ने    राजेश मारकंडे (42) के साथ गाली गलौज मारपीट की।

खम्हारडीह के पार्वती नगर में कल रात 9 बजे हर्ष चौधरी (19) के साथ राहुल ध्रुव,अक्षय ध्रुव व साथियों ने गाली गलौज कर किसी चीज से मार पीट कर चोट पहुंचा फरार हो गए। पुरानी बस्ती पुलिस ने भी घर घुसकर मारपीट का मामला दर्ज किया । बीएसयूपी कालोनी भाठागांव निवासी चंचल सिंह के साथ यह घटना हुई। रात करीब 8 बजे प्रशांत कुमार, योगेश सोनी व साथी चंचल सिंह के घर घुसकर गाली गलौज कर मारपीट की । टिकरापारा के मठपुरैना निवासी सेवक पाल (41)के साथ वहीं के राजू और साथियों ने बिना कारण गाली गलौज मारपीट कर किसी चीज से मार चोट पहुंचाया। पुलिस इन मामलों को धारा 296, 351-2,115-2,333,3-5 के तहत दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।

 


अन्य पोस्ट