रायपुर

महामाया मंदिर में हलषष्ठी पूजन
24-Aug-2024 4:48 PM
महामाया मंदिर में हलषष्ठी पूजन

रायपुर, 24 अगस्त। राजधानी के पुरानी बस्ती में स्थित प्राचीन श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में महिलाएं एकत्र होकर पुत्र के दीर्घायु होने के इस महान कमरछठ जिसे हल षष्ठी व्रत भी कहा जाता है, का पूजन किया। मंदिर के न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है की बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन कर संतान की रक्षा की कामना करते हुए बिना हल चले हुए खाद्यान्न जिसमें प्रमुख रूप से पसहर चावल, साग, भाजी मिर्च आदि को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। आज के दिन गौ माता के सम्मान में गाय के दूध के बजाए भैंस के दूध दही की आदि का प्रयोग महिलाएं करती हैं। मंदिर के आचार्य पं श्रीकांत पांडे ने पूजा अर्चन कराकर संतान की रक्षा संबंधी विभिन्न शास्त्रोंक्त कथाओं को सुनाया।


अन्य पोस्ट