रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। स्कूल शिक्षा विभाग कम दर्ज संख्या और अधिक शिक्षकों वाले स्कूलों का युक्तियुक्तकरण कर रहा है । इसमें करीब तीन सौ स्कूल बंद होंगे और करीब 10 हजार शिक्षक पुराने से नए स्कूलों में मर्ज होंगे। इनके अलावा बंद होने वाले स्कूलों की सभी चल संपत्ति नए स्कूलों को सौंपनी होगी। और अचल संपत्ति का पूरा विवरण तीन प्रतियों में संचालक लोक शिक्षण को देना होगा। डी पी आई ने सभी डीईओ को पत्र लिखकर चल अचल संपत्ति का स्कूल वार विवरण मांगा है।
इनमें शाला के स्वामित्व की भूमि/खेल मैदान/कृषि योग्य भूमि/शालाभवन। समस्त प्रकार की आलमारियों, टेबल, कुर्सी, बंब, बक्से, लोहे की सामग्रियां।विद्यार्थी फर्नीचर, टाटप?ट्टी, स्काऊट गाईड-क्रीडा-रेडक्रॉस सामग्री,प्रयोगशाला सामग्री, कागज, चाक डॅस्टर, आदि।
इसी तरह से समस्त प्रकार की पुस्तकें ,पत्रिकाएं, इलेक्ट्रानिक उपकरण,शासकीय अभिलेख पंजियों का सूचीकरण दाखिल खारिज पंजी, विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी,स्थापना पंजी व नियुक्ति/कार्यमुक्ति संबंधी नस्तियां,स्थानांतरण प्रमाण पत्र, अंकसूची एवं प्रगतिपत्र, परीक्षाफल पंजी। मध्यान्ह भोजन पंजी। समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति पंजी।शाला भवन/भूमि संबंधी नक्शा खसरा, बी-1 के कागजात। रसीद बुक व कक्षावार शुल्क पंजी,शाला विकास समिति से संबंधित सभी पंजी।सभी बैंक खाता पासबुक, कैशबुक । भण्डार पंजी, स्थानीय निधि पंजी, अपलेखन पंजी,प्रवेश पंजी।
इसके तहत, पहले दो शैक्षणिक वर्षों में 800 सरकारी स्कूलों में स्किल एजुकेशन को लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 1,600 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे 40,000 छात्रों, जो कक्षा 6 से 10 तक के होंगे, को स्किल और जीवन कौशल शिक्षा प्रदान कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत कांकेर और कोंडागांव से होगी और धीरे-धीरे राज्य के सभी 33 जिलों में विस्तार जाएगा।