रायपुर

पत्नी के साथ अवैध संबंध बना रहे युवक की हत्या
23-Aug-2024 3:59 PM
पत्नी के साथ अवैध संबंध  बना रहे युवक की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अगस्त।  राजधानी शहर से लगे धरसींवा थाना इलाके में अवैध संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ाएं युवक की हत्या कर दी है। आज सुबह लाश ग्राम धनेली के खेलबाड़ी मिलने पर खुलासा हुआ । पुलिस के मुताबिक मृतक लक्ष्मण सिंह निषाद (25) और आरोपी माणिक मरावी पड़ोसी हैं। और लक्ष्मण, माणिक के साथ ही ड्राइवर के हेल्पर के रूप में काम करता था। माणिक को अपनी पत्नी और लक्ष्मण के बीच अवैध संबंध का संदेह था। जो कल रात पुख्ता हुआ। माणिक ने रात लक्ष्मण और अपनी पत्नी को रंगे हाथो पकड़ा। और लक्ष्मण की हत्या कर लाश खेलबाड़ी में फैंक दिया। सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल में ही आरोपी माणिक को गिरफ्तार कर लिया। पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है । टीआई और विवेचनाधिकारी ने अवैध संबंध पर हत्या की पुष्टि की है।


अन्य पोस्ट