रायपुर

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का आज से
23-Aug-2024 3:56 PM
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का आज से

रायपुर, 23 अगस्त। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के  आज  से 25 अगस्त तक आयोजित प्रापर्टी एक्सपो आयेजित कर रहा है। इसमें  40 डेवलपर्स अपने 200 प्रोजेक्ट के साथ उपलब्ध हैं। जो हर बजट-हर लोकेशन का सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ वैधानिक प्रापर्टी उपलब्ध करायेंगे।

 तीन दिवसीय प्रापर्टी एक्सपो का शुभारंभ शुक्रवार शाम 4.30 बजे इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में  मुख्य अतिथि वित्त व आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी व विशिष्ट अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे।   तीनों ही दिन स्पाट बुकिंग पर कई सारे आफर्स पाने का भी मौका मिलेगा। क्रेडाई छत्तीसगढ़ ने इस बार अपने प्रॉपर्टी एक्सपो का थीम रखा है - घर की बात है। 

क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय रहेजा, प्रोग्राम चेयरमेन ऋषभ जैन, को-चेयरमेन नवनीत अग्रवाल व सचिव पंकज लाहोटी ने बताया कि इस एक्सपो में   फ्लैट, प्लाट, मकान, विला या कमर्शियल आफिस हर विकल्प के चयन का अवसर मिलेगा।

क्रेडाई के साथ हमेशा से जुड़े सहयोगी इस बार भी स्पांशरशिप कर रहे हैं इनमें एसबीआई, आईसीआईसीआई, जगुआर, मैजिक पेंट्स, एशियन पेंट्स, पापुलर पेंट्स, आडी, एमकेजी व नेचर टच शामिल है। रेडियो पार्टनर हैं 94.3 माय एफएम, आउटडोर पार्टनर एसव्हीए, डिजिटल पार्टनर वाया मीडिया, गिफ़्िटंग पार्टनर आईएफबी व फूड पार्टनर हैं द ओपन पेंट्री।

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में रेरा का स्टॉल भी कस्टमर के लिए उपलब्ध रहेगा जिससे वे अपनी पसंद के प्रोजेक्ट की पूरी लीगल जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।

वैसे तो जो क्रेडाई के मेंबर्स हैं वे और उनके सारे प्रोजेक्ट पूरी तरह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से लेकर अन्य सभी वैधानिक एप्रुवल लेकर ही काम कर रहे हैं। फिर भी कोई संशय रहा तो रेरा के स्टाल में जाकर पड़ताल कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट